गौवंश को सर्दी से बचाव हेतु की जा रही लड्डुओं की सेवा
Dec 29 2024
ग्वालियर। गौसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना कर अगस्त 2019 से गौसेवा कर रही बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल 2019 से प्रत्येक सप्ताह निराश्रित एवं असहाय गौवंश हेतु हरे चारे की सेवा करता आ रहा है एवं प्रति वर्ष सर्दियों के मौसम में गौवंश को सर्दी से बचाव हेतु आदर्श गौशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज एवं नगर निगम के सहयोग से गुड, अजवाइन, सौंठ, बाजरा के आटा के लड्डुओं की सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा की जाती है ।
इसी क्रम में रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में 700 किलो हरे चारे की एवं लगभग 250 लड्डुओं की सेवा की गई। आज की सेवा में 111 किलो हरीश अग्रवाल द्वारा,111 किलो भरत गर्ग द्वारा बिटिया तेजल के जन्मदिन पर, 100 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा,100 किलो अमित गुप्ता, 77 किलो सेवा गुप्त रूप से, 51 किलो दीपक शर्मा, 50 किलो आशीष बंसल द्वारा, 50 किलो गुप्तरूप से, 44 किलो संतोष शिवहरे द्वारा कुल 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई। साथ ही गोपाल अग्रवाल एवं अन्य गौसेवकों द्वारा गुप्त रूप से सेवा द्वारा लड्डू तैयार करवा कर गौवंश एवं सदस्यों को वितरित किए गए।
आज की सेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, संतोष शिवहरे, संजीव गुप्ता, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, विजय बंसल, भरत गर्ग, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









