वैष्णो देवी यात्रा के दौरान ग्वालियर के अभिषेक का आकस्मिक निधन
Dec 29 2024
ग्वालियर। शहर के फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्य और सिंधी कॉलोनी निवासी प्रदीप पाण्डेय के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक पाण्डेय का रविवार सुबह वैष्णो देवी यात्रा के दौरान अचानक निधन हो गया।
अभिषेक बैंगलोर की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे, पिछले 6 माह से वर्क फ्रॉम होम के तहत ग्वालियर से ही अपने काम का संचालन कर रहे थे। हमेशा ऊर्जा और उत्साह से भरपूर अभिषेक दो दिन पूर्व अपने छह मित्रों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान रविवार सुबह लगभग 4 बजे, चढ़ाई के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना की खबर जब उनके परिवार को मिली, तो मानो उनके जीवन में अंधेरा छा गया। माता-पिता के सपनों और उम्मीदों का सहारा छिन गया। प्रदीप जी और उनकी पत्नी मधु पाण्डेय के लिए यह दु:ख असहनीय बन गया है। माँ का तो रो-रोकर बुरा हाल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









