मेले में नहीं दिख रही रौनक, झूला सेक्टर में भीड़
Dec 29 2024
ग्वालियर। व्यापार मेला का शुभारंभ भले ही 25 दिसंबर से हो गया है, लेकिन मेला परिसर और पार्किंग अभी खाली-खाली नजर आ रही है। मेला में सिर्फ झूला सेक्टर ही है। जहां चहल-पहल और रौनक नजर आ रही है। इसके अलावा एक भी सेक्टर ऐसा नहीं है। जहां मेला जैसा लग रहा हो। इसके बाद भी मेला में सैलानियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। मेला में रविवार को लोग तो पहुंचे, लेकिन खाली-खाली मेला देखकर उनको निराशा हाथ लगी है।
जिला प्रशासन और मेला प्रबंधन लाख कोशिशों के बाद भी 25 दिसंबर से जोर-शोर से मेला का संचालन नहीं कर सका है। मेला में आने वाले सैलानियों का कहना है कि सिर्फ झूला सेक्टर में ही रौनक है और अन्य सेक्टर खाली पड़े हैं। सैलानियों का कहना है कि नए साल के पहले सप्ताह तक मेला अपने शबाब पर आ जाएगा। दूसरी ओर ऑटो मोबाइल कारोबारियों को आरटीओ छूट का इंतजार है।
ग्वालियर व्यापार मेला 25 फरवरी तक चलेगा। झूला सेक्टर में सभी झूले लग गए हैं और सैलानी यहां पहुंचकर मेला को एंजॉय कर रहे हैं। यहां खान पान के स्टॉल भी धीरे-धीरे सजने लगे हैं। अभी मेला पहुंचने वाले सैलानी इसी सेक्टर में घूम रहे हैं। मेला प्रबंधन से पता लगा है कि मेला का औपचारिक शुभारंभ नए साल मतलब जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक हो सकता है। सीएम डॉ. मोहन यादव के आने की संभावना है। अभी यह शुभारंभ कार्यक्रम 2 या जनवरी को होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सात दिन का राष्ट्रीय शोक है।
ग्वालियर मेला में दुकान आवंटित कराकर निर्धारित समय पर दुकान न लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ मेला प्राधिकरण सख्त हो गया है। व्यापारियों को द्वारा जल्द यदि दुकान तैयार नहीं की गईं तो उनके आवंटन निरस्त करने के लिए भी विचार किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









