केशव पाण्डेय ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित

Dec 28 2024

ग्वालियर। शहर के समाज सेवी, वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्भव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय को मप्र सरकार के ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं हितानंद शर्मा ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. केशव पाण्डेय को ग्वालियर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. केशव पाण्डेय की इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, सहियोगियों, समाज सेवियों एवं पत्रकारों ने बधाई दी है।