सकल ब्राह्मण परिचय सम्मेलन की पूरक लग्न स्मारिका का लोकार्पण 4 जनवरी को

Dec 28 2024

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक ऊंट पुल जिंसी नाले पर संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर को चेम्बर्स आफ कॉमर्स में पंजीयन कराने वालों की पूरक शुभ लग्न स्मारिका का लोकार्पण 4 जनवरी को दोपहर 12 अचलेश्वर रोड पर होगा। साथ ही 722 विवाह योग्य लडक़े लड़कियों के बायोडाटा की जानकारी उसी दिन दोपहर 1 से 3 बजे तक दी जाएंगी। सम्मेलन में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। सम्मेलन में मंगली, तलाकशुदा विदुर विधवा विकलांग, के 30 दिसंबर तक निशुल्क पंजीयन प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाले पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक निशुल्क होंगे। 8 जनवरी को सकल ब्राह्मण महासमिति सभी के सुख शांति समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर मां किला देवी करौली यात्रा निकल जाएगी।
पंजीयन हेतु श्याम बाबू शर्मा 9301114040 पर संपर्क करें। शुभ लग्न स्मारिका का किताब घर के बगल से ऊंट पुल या एसएम पेपर हाउस 27 रामा मार्केट, श्रीराम मंदिर फालका बाजार से प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में डॉ. जयवीर भारद्वाज, मुन्नालाल शर्मा, रविंद्र नाथ नायक, श्रीमती सुधा दीक्षित, संगीता शर्मा, कांता शर्मा, राधा शर्मा, माया शर्मा, अलका मिश्रा, किरण मिश्रा, मंजू मिश्रा, श्रीमती संगीता शर्मा, नीतू शर्मा, सविता त्रिपाठी, आशा त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, रचना गौड, संगीता शर्मा, शशि व्यास, सुधा दीक्षित, माया भारद्वाज, शशि गोस्वामी, सरोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।