लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने बच्चों के संग क्रिसमस मनाया

Dec 28 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने माध्यमिक विद्यालय टापू मोहल्ला नए बाजार में क्रिसमस सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में 100 बच्चों को मोजे, टोपे, चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट नमकीम के पैकेट और जैली देकर क्रिसमस मनाया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य व सभी शिक्षिकाओं का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सुनील अरोरा, कमल किशोर गुप्ता, मीनाक्षी गोयल, कमल बनवारी, संदीप अग्रवाल, प्रीति झा, विजय खंडेलवाल, हरिओम सिंघल आदि सदस्य उपस्थित रहे।