मल्टी लेवल पार्किंग का काम चार माह के भीतर पूर्ण कराएं:कलेक्टर

Dec 27 2024

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर गोरखी परिसर में निमार्णाधीन मल्टी लेवल पार्किंग के काम में तेजी लाएँ। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि अगले 4 माह में इसका काम पूरा हो जाए। महाराज बाड़े की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये यह पार्किंग अत्यंत जरूरी है। इसलिए इस काम में कोई ढिलाई न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मल्टी लेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ अमन वैष्णव भी उनके साथ थे। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि निमार्णाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। साथ ही इसका काम इस तरह से पूरा कराएं, जिससे शहरवासियों को सर्वसुविधायुक्त पार्किंग की सुविधा मिले।