नि:शुल्क नेत्र परीक्षण में 280 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

Dec 27 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण लगाया गया, जिसमें 400 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 280 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। सभी ऑपरेशन डॉक्टर भसीन द्वारा रतन ज्योति नेत्रालय के सहयोग से संपन्न किए जाएंगे। कार्यक्रम में बाड़ी व करौली राजस्थान से भी काफी मरीज आए थे।
 कार्यक्रम में कमल किशोर गुप्ता, डॉ जेपी गुप्ता, अशोक जैन, रामबाबू अग्रवाल, अभय गर्ग, महेन्द्र अग्रवाल, विक्रम सिसोदिया, हरिओम सिंघल, नीरज मंगल, विजय खंडेलवाल, आशीष राजावत आदि उपस्थित रहे।