डॉ.अंबेडकर मंडल ने मनाया वीर बाल दिवस

Dec 27 2024

ग्वालियर। भाजपा डॉ अंबेडकर मंडल ने गुरु गुरुगोविंद सिंह के साहबज़ादे बाबा जोरबार सिंह, बाबा फतह सिंह के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया। मंडल के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों ने धर्म और मानवता के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। उनके बलिदान से बड़ा कोई बलिदान ना इतिहास में सुनने को मिलता है,ना पडऩे को, इतनी छोटी उम्र में जब मुगलों के तमाम प्रलोभन के बाद भी जब धर्म परिवर्तन के लिए नहीं माने तो उनको मृत्युदंड देकर दीवार में चुनवा देने का आदेश जारी किया और दोनों साहबज़ादों ने उसे हँसके स्वीकार किया। उनके बलिदान दिवस को भारत सरकार ने वर्ष 2022 को वीर बाल दिवस घोषित किया था। 
कार्यक्रम में लता सिंह, पुरुषतोम्म टमोटिया, अर्जुन जाटव, विजय शर्मा, सुभास शर्मा, राकेश पुष्पद, अमित श्रीवास्तव, उषा मिश्रा, दिनेश बरैया, ऋषब कटारे, जसवंत कुशवाह, राजकुमार यादव ,निष्ठा सिंह ,उमा भदौरिया,केशव कुशवाह, पिंटू परिहार, प्रदीप पचौरी आदि उपस्थित रहे।