मानव अधिकार प्रोटेक्शन का सडक़ सुरक्षा अभियान निरंतर जारी
Dec 27 2024
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश का सडक़ सुरक्षा अभियान निरंतर जारी है विगत 17 नवंबर से प्रारंभ हुए इस अभियान में ग्वालियर के मानसिक आरोग्य शाला चौराहे से लेकर बहोड़ापुर चौराहे तक चलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि हमारी टीम ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, रतलाम, भोपाल सहित अन्य जिलों में रोड़ पर बने डिवाइडरों व बिजली के खंभों पर रेडियम लगा रही है। जिससे कि वाहन चालकों को रात्रि में यह डिवाइडर आसानी से नजर आ जाएं और वह हादसे का शिकार होने से बच जाएं। राजेंद्र झा ने बताया कि सर्दियां शुरू हो गई है जिसमें कोहरे के कारण सडक़ों पर लगे बिजली के खंभे व डिवाइडर आसानी से वाहन चालकों को नजर नहीं आते इसके चलते वह हादसे का शिकार हो जाते है कोई भी हादसा ना हो इस उद्देश्य से रेडियम लगाए जा रहे हैं और यह अभियान निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में ज्योतिषआचार्य डॉ एचसी जैन, राजेंद्र झा, विनय जैन पुष्प, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, आलोक आहूजा, सोनू गंभीर, अजय पेमदे, रवि प्रजापति, केशव सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









