जैन समाज ने लास्टिक के सामन को त्यागा, स्टील के बर्तनों में कराया भोजन

Dec 27 2024

ग्वालियर। सन्मति प्रभावना परमार्थ समिति ओर महावीर जिनालय प्रयास ग्वालियर के तत्वाधान में 22 से 26 दिसंबर तक पांच दिवसीय आध्यात्मिक संगोष्ठी और पंच परमेष्ठी महा मंडल विधान के अंतिम दिन पंच परमेष्ठी महामंडल विधान में भक्ति भाव के साथ महा अर्घ्य समर्पित किए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पांच दिवसीय आध्यात्मिक संगोष्ठी में जैन समाज ओर महावीर जिनालय प्रयास ने धार्मिक कार्यक्रम में प्लास्टिक का सामान का त्याग कर कार्यकम में बनी दो भोजन शालाओं में शुद्ध भोजन एवं सामान्य भोजनशाला में आने वाले समाजजनों को स्टील के बर्तनों में बैठकर भोजन कराया। इसका उद्देश्य प्लास्टिक होने वाले हानि कारण एवं पर्यावरण बचाने के लिए किया गया। पंच दिवसीय भोजन स्टील के बर्तनों में प्रसादी ग्रहण कराई।