जुए के पैसे चुराने के विवाद घर दोस्त ने दोस्त को घर में घुसकर गोली मारी,जान बची
Dec 26 2024
ग्वालियर। जुए के पैसे चुराने के शक में हुए विवाद का बदला लेने एक बदमाश ने अपने चार साथियों के साथ घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के गले में लगाती हुई निकल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक घायल युवक और हमलावर आपस में पुराने दोस्त हैं। हमलावर वारदात के बाद साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी में गत देर रात की है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी निवासी 22 वर्षीय गौरव बाथम ने बताया कि गत देर रात छोटू बैस सहित चार लोगों ने घर में घुसकर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घायल गौरव ने कहा कि दो दिन पहले उसे पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा था। पकड़े जाने से पहले उसने जुए के पैसों को वहीं छुपा दिए थे, लेकिन थाने से छूटने के बाद वह छुपाए गए पैसों को तलाशने के लिए जुए के अड्डे पर पहुंचा तो वहां पैसे नहीं मिले।
गौरव को शक था कि उसके द्वारा छुपाए गए पैसों को छोटू ले गया। इसी बात पर छोटू से उसका विवाद हो गया था। उस वक्त दोनों का विवाद वहीं खत्म हो गया था, लेकिन छोटू ने उससे दुश्मनी ठान ली। उसी दुश्मनी का बदला लेने गत देर रात छोटू बैस अपने साथी सूरज, सौरभ और एक अन्य को लेकर उसके घर पर पहुंचा। यहां आवाज देकर उसे बात करने बाहर बुलाया।
जैसे ही वह घर के बाहर आया छोटू ने कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी। गोली युवक के गले में लगाती हुई निकल गई, गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान छोटू अपने साथियों के साथ भाग मौके से फरार हो गया।
ग्वालियर थाना टीआई मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा थी। घायल युवक को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक की शिकायत पर चार हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









