तुलसी पूजन कार्यक्रम में अतिथियों का किया सम्मान
Dec 26 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू की प्रेरणा से विश्व भर में मनाए जा रहे तुलसी पूजन दिवस के क्रम में फूलबाग चौराहे पर तुलसी पूजन आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महंत भजनदास महाराज, विशिष्ट अतिथि बृजेंद्र सिंह जादौन पूर्व सभापति, श्रीमती रेखा त्रिपाठी पार्षद विशेष रूप से शामिल हुए। जिसमें सभी ने श्रीयोग वेदांत सेवा समिति के साधक भक्तों की भूरि भूरि सराहना करते हुए तुलसीपर्व के भव्य आयोजन केलिए साधुवाद प्रदान किया।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधनमें तुलसी के आध्यात्मिकलाभ और स्वस्थ रहने हेतु चमत्कारिक फायदे और पर्यावरण शुद्धि हेतु अनगिनत लाभ समझाते हुए घर-घर तुलसी लगाए जाने की अपील की। आश्रम संचालक अर्जुन भाई के मार्गदर्शन में तुलसी के दस हजार पौधे व तुलसी महिमा सत्साहित्य और नव वर्ष कैलेंडर जन साधारण को नि:शुल्क उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
तुलसी पूजन कार्यक्रम में अमोलक बघेल, शैलेन्द्र शर्मा, हेमंत तिवारी, भजनदास महाराज, बृजेंद जादौन,श्रीमती रेखा त्रिपाठी आदि को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सिंह भदौरिया, प्रोफेसर चौहान, बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी, डीके शर्मा, अखिलेश शर्मा, अरविंद वाजपेई्र सीबी शर्मा, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, सरोज शर्मा, हितेश चीतों, रिया दुर्गेश भदौरिया, नवीन भदौरिया, गोविंद राठौर, हिमांशु नागपाल इत्यादि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









