स्वास्थ्य शिविर में हुजूम उमड़ा
Dec 25 2024
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मोत्सव पर एलएनआईपीई में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो चुकी है। शिविर में भोपाल एम्स के 170 चिकित्सक व उनकी टीम मरीजों का परीक्षण कर उनकी जांच करने का काम कर रही है। भोपाल एम्स से हार्ट, लिवर, किडनी, चाइल्ड, स्किन, हड्डी सहित अन्य विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टर आए हुए हैं। शिविर में मरीजों की जांच करने का काम किया जा रहा है। 40 हजार से अधिक लोग इस शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं हुए हैं उनके ऑन द स्पॉट किए जा रहे हैं।
शिविर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह, सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव मौके पर ही मौजूद रहे। शिविर में पहुंच रहे मरीजों को हेल्प डेस्क के माध्यम से जानकारी दी जा रही है कि उन्हें किस डॉक्टर को दिखाना है और वह कहां बैठे हुए हैं। इसके अलावा आठ 108 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं, जो मरीजों को रेफर करने व किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









