डायबिटीज जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Dec 25 2024
ग्वालियर। आरोग्य भारती ग्वालियर महानगर द्वारा समाधि कॉलोनी में डायबिटीज जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, वजन का माप एवं डायबिटीज (मधुमेह) की नि:शुल्क जाँच की गई।
आरोग्य भारती के जेपी शर्मा ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधन करते हुए बताया कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाला स्वयंसेवी सेवा संगठन है जो की एलोपैथी होम्योपैथी आयुर्वेद एवं अन्य सभी प्रकार की चिकित्सा पैथी के चिकित्सकों के साथ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन जागरण का कार्य करता है। व्यक्ति स्वस्थ बना रहे यही संगठन का प्रथम उद्देश्य है।
कार्यक्रम में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सपरा ने बताया कि डायबिटीज दीमक के समान है जो कि सारे अंगों को प्रभावित करती है। डायबिटीज के बढऩे से आंखों की रेटिना पर प्रभाव पड़ता है एवं हमारा हृदय पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए डायबिटीज को जल्द से जल्द नियंत्रित करना चाहिए। डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा की मधुमेह के प्रबंधन के लिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से संतुलित दिनचर्या को अपनाना बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसके लिए योग व्यायाम एवं ध्यान जैसे अभ्यास नियमित करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आमोद गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त राजेश प्रजापति ने किया। इस दौरान डॉ राम सविता, नीतीश प्रजापति, राहुल शर्मा, गोविंद शर्मा, राजेश प्रजापति, कमल कुमार, राजेश गर्ग सहित कैंप में कुल 150 लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









