अग्रकुल महिला समिति का कश्मीरी थीम पर हुआ कार्यक्रम

Dec 25 2024

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल व रश्मि अग्रवाल द्वारा वर्ष 2024 का समापन समारोह एक निजी होटल में कश्मीरी थीम पर आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि के पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि माया अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल उपस्थित थीं। कश्मीर की कली के रूप में प्रियंका अग्रवाल, मोनिका सिंहल, दीपिका मित्तल, रितु गुप्ता, आरत्ती अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल बनकर आई। सभी विजेता महिलाओं को हाउजी खिलाया गया और साथ ही कई फनी गेम्स भी खिलाए गए जिसमें मंजू सिंहल, सीमा बंसल, मंजू बंसल द्वारा बीच-बीच में कश्मीर पर कई सरप्राइज प्रश्न पूछे गए। इक और गेम में संगीता गर्ग, पद्मा बंसल, आरती अग्रवाल साथ ही समिति की सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।