प्रेस क्लब का नववर्ष मिलन समारोह 12 जनवरी को,101 पत्रकारों का सम्मान होगा

Dec 25 2024

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब की प्रेस क्लब परिसर में हुई बैठक में नववर्ष मिलन समारोह 12 जनवरी को मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम प्रेस क्लब परिसर में होगा इसमें 101 पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। 
बैठक में अध्यक्ष प्रदीप तोमर, डॉ. केशव पांडे, डॉ. सुरेश सम्राट, सुरेश शर्मा, राज दुबे, नासिर गौरी, सुनील पाठक, गुरशरण सिंह, रामकिशन कटारे, हरपाल सिंह चौहान, प्रमोद शर्मा, मचल सिंह, विनय अग्रवाल, विनोद शर्मा, करन मिश्रा, सुशील कौशिक, भूपेंद्र भदौरिया, नीरज, रविन्द्र सिंह, रवि शेखर, धर्मेंद्र तोमर, अशोक पाल, अजय मिश्रा, रमन शर्मा, सविता तिवारी, संजय शर्मा, नरेंद्र पटेल,अजय शर्मा, हेमसिंह, सोनू भदौरिया, विजय यागिक, राजकुमार कुशवाह, मुकेश बाथम, नारायण सिंह कुशवाह, प्रमोद शिंदे, राममोहन शिवहरे, यूसुफ खान, संजय पाठक, देवेंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।