सौतेले पिता ने बेटी से किया रेप, मुरैना में पकड़ा

Dec 24 2024

ग्वालियर। 45 वर्षीय सौतेले पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं उसने बेटी को धमकाया कि अगर उसने किसी से इस घटना का जिक्र किया वो उसके भाई की हत्या कर देगा। मासूम बेटी खामोश रही और सौतेला पिता उसका शारीरिक शोषण करते रहा। आखिरकार तंग आकर बेटी ने अपनी मां को पिता इस करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद सोमवार को मां-बेटी गिरवाई थाना पहुंची।
पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो वह फरार हो गया। मंगलवार सुबह मुरैना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ग्वालियर में आगरा-मुंबई हाईवे के नजदीक गिरवाई इलाके में 14 साल की नाबालिग ने गिरवाई थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीडि़त नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ थाना पहुंची और बताया है कि उसकी मां ने कुछ समय पहले दूसरा निकाह किया है।
जिसके बाद वह (पीडि़त) अपनी मां और भाई के साथ सौतेले पिता के साथ रहती है। 12 दिसंबर को उसकी मां और भाई काम पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे पिता ने उसे अपने कमरे में बुलाया। जब वह पहुंची तो वहां पिता ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसके साथ गंदा काम किया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसकी मां और भाई की हत्या की धमकी दी। मां-भाई की खातिर पीडि़त बेटी चुप रही।
सौतेले पिता की धमकी से डरने के बाद पीडि़त बेटी खामोश रही तो आरोपी पिता की हिम्मत बढऩे लगी। आरोपी उसका अक्सर शोषण करने लगा। लगातार शारीरिक शोषण से तंग आकर पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
पीडि़त बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद जब गिरवाई थाना पुलिस आरोपी को तलाशने उसके घर पहुंची तो पता लगा कि आरोपी  मामला दर्ज होने का पता चलते ही शहर छोडक़र भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया। इसी बीच पता लगा कि वह एक ट्रक में बैठकर आगरा के लिए भागा है, जिसकी घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को मुरैना में पकड़ लिया है।
इस मामले में टीआई सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाग कर आगरा जा रहा था, लेकिन मुरैना में पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।