हुंडी कारोबारी के लुटेरों को ट्रेस करते हुए बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में लगी पुलिस टीमें
Dec 24 2024
ग्वालियर। डबरा में हुंडी कारोबारी से कट्टे की नोंक पर 14.50 लाख रुपए लूट ले जाने वाले बदमाश दतिया तक जाते नजर आ रहे हैं। लुटेरों की तलाश में लगी क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमें रूट ट्रेस करते हुए उन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
यहां बता दें कि हुंडी व प्रॉपर्टी कारोबारी मनोहर हबलानी बीती शाम सवा चार बजे के लगभग जब अपने डबरा में कमल टॉकीज रोड स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी दो बाइक्स पर सवार होकर पांच नकाबपोश बदमाश कट्टे की नोंक पर लगभग 14.50 लाख रुपए लूटकर भाग निकले थे। जो जाते वक्त कारोबारी को बाथरूम में बंद कर गए थे। घटना की सूचना पाकर एसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा पड़ताल शरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस टीमें भागने वाले आरोपियों का रूट तलाशते हुए दतिया तक जा पहुंची हैं। ऐसे में माना जा रहा है, कि लुटेरे झांसी साइड के रहने वाले हो सकते हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमें रूट तलाशते हुए उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। उधर मुखबिर तंत्र भी अलर्ट किया गया है, जिससे जल्द से जल्द दुस्साहसिक ढंग से की गई उक्त लूट का खुलासा कर बदमाशों को दबोचा जा सके।
सीसीटीवी नहीं होने से घटना पर उठ रहे सवाल
हबलानी बंधुओं का हुंडी और प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। जिनके यहां हर रोज लाखों- करोड़ों रुपए का लेन-देन होता है, लेकिन उन्होंने अपने ऑफिस में सीसीटीवी नहीं लगा रखे हैं। ऐसे में पहले तो उक्त लूट की घटना पर ही सवाल उठ रहे थे, लेकिन एसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों द्वारा आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी चेक किए, तो उनमें आरोपी आते-जाते नजर आ गए। जिससे घटना की पुष्टि हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है, कि अपनी काली कमाई पर पर्दा डाले रखने के लिए कारोबारी द्वारा ऑफिस में सीसीटीवी नहीं लगवाए गए हैं।
इस बारे में एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि हुंडी कारोबारी के ऑफिस में घुसकर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। आरोपी दतिया तक जाते नजर आए हैं, जिससे अब आगे के रूट को ट्रेस करते हुए उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









