गोष्ठी में बालकों ने किया रचना पाठ

Dec 24 2024

ग्वालियर। मध्य भारतीय हिंदी साहित्य सभा द्वारा आयोजित इंगित बाल गोष्ठी में विभिन्न विद्यालय से आए बाल साहित्य अनुरागियों द्वारा प्रस्तुत अटल की कविताओं की प्रस्तिुती दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुरेश सम्राट ने साहित्य सभा से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों को साझा करने के साथ कहा कि मुझे आनंद हो रहा है कि मैंने यहां अटल जी को सुना था। वहीं आज मैं अटल जी की पांचवीं पीढ़ी को रचना पाठ करते सुन रहा हूं। 
विशिष्ट अतिथि उपस्थित संगीता गुप्ता ने अटल जी पर केंद्रित अपनी रचना का पाठ किया और शिखा तिवारी ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभा के अध्यक्ष डा. कुमार संजीव ने बाल प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से साहित्य अभ्यास और अध्ययन के लिए सतत प्रयास करते रहने के लिए कहा।
इसी क्रम में इस माह की बाल गोष्ठी से भी बालकों में साहित्य के प्रति रुचि और प्रतिभा विकास को दृष्टि में रखते हुए बाल अटल सम्मान देने की पहल की गई है। इसके लिए बाल गोष्ठी में अटल जी की प्रसिद्ध कविताओं- कदम मिलाकर चलना होगा, हार नहीं मानूंगा, गीत नया गाता हूं, इत्यादि को अटल जी की ही शैली और वेशभूषा में वाचन-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
इसी क्रम में विकास बघेल, आद्या बंसल, नव्या बंसल, सृष्टि गोस्वामी, अभिषेक बघेल, प्रियांशु कुशवाह, लक्ष्मी बघेल, देव पालं, रुद्राक्ष कद्रे, नमन शर्मा, कार्तिक राजपूत, सलोनी शर्मा, नितेश राजौरिया, हर्ष मौर्य, होतम कुशवाह, मंथन केन, अभय केन, मयंक शाक्य, अरस्तू सिंह, अनूप गुर्जर, नकुल शाक्य, इशिका गोस्वामी, आराध्य शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन अंकुर चौरसिया ने और आभार व्याप्ति उमड़ेकर ने किया।