कांग्रेस ने अलग-अलग इलाकों से होते हुए महाराज बाड़ा तक पैदल मार्च निकाला

Dec 24 2024

ग्वालियर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को फूलबाग स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए महाराज बाड़ा तक पैदल मार्च निकाला।
मंगलवार को ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता सुबह 11 बजे फूलबाग स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए और रैली के रूप में महाराज बाड़ा तक पहुंचे। यहां नारेबाजी कर रैली का समापन हुआ।
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार, सुरेश राजे और साहब सिंह शामिल थे।
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी के सभी आरोप वेबुनियाद हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूरी ताकत के साथ काम कर रहे हैं। पूरे देश स्तर पर सभी नेता मिलकर आज प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें कोई भी गुटबाजी नहीं है। यह मुद्दा सार्वजनिक और सभी के हितों का मुद्दा है।
बता दें कि, मंगलवार को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की फोटो हाथ में लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगो के नारे लगाए।