जल भराव की समस्या को लेकर दिया कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन

Dec 24 2024

ग्वालियर।  वार्ड 52 में स्थित बाबूजी की बगिया के निवासी जल भराव को लेकर पिछले 3 वर्षों से परेशान है क्षेत्रवासियों का कहना है बुद्ध नगर बाबूजी की बगिया में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है ऊपर पहाड़ी पर डांग वाले बाबा से नीचे पानी आता है लेकिन पानी का निकास न होने के कारण युक्त पानी जगह-जगह जमा हो जाता है जिससे क्षेत्रीय नागरिक आए दिन बीमार रहते हैं बच्चों को स्कूल आने जाने मे परेशानी होती है। 
कॉलोनीवासियों ने इस बात की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक कई बार कर चुके हैं लेकिन उसका निराकरण आज तक नहीं हो सका जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे डेंगू मलेरिया जैसी कई बीमारियों का क्षेत्र वासियों को सामना करना पड़ रहा है 
क्षेत्रीय वासियों ने बताया कि हमने वार्ड 52 के पार्षद कुशवाह क्षेत्रीय विधायक व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार तथा निगम एवं कमिश्नर को कई बार आवेदन देने के बाद भी कोइ सुनवाई नहीं की गई है क्षेत्रीय वासियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि यदि उक्त समस्या एक निर्धारित समय पर पूरी नहीं की गई तो निगम मुख्यालय पर धरना देने के साथ ही भूख हड़ताल भी की जाएगी।
 मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पत्रकार हर्षित दुबे एडवोकेट धर्मेंद्र लोधी एडवोकेट ऋतिक दुबे आर्यन गोस्वामी चिराग दुबे नरेंद्र कंवजिया मनोज बाथम गौरव पांडे मनोज चौरसिया दिलीप माहौर जितेन चौरसिया एवं महिलाओं सहित समस्त कॉलोनीवासी उपस्थित थे।