एकेडमिक ईयर के लिए एमबीए और पीएचडी में प्रवेश की घोषणा

Dec 24 2024

ग्वालियर। भारत के प्रमुख इंस्टीट्यूशन में से एक थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीआईईटी) ने अपने बिजनेस स्कूल, एलएम थापर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एलएमटीएसएम) में एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश की घोषणा की है। टीआईईटी अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, रिसर्च में योगदान और इंडस्ट्री से मजबूत जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध है। यह संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। 
टीआईईटी का हिस्सा होने के नाते, एलएम थापर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एकेडमिक एक्सीलेंस और इनोवेटिव रिसर्च के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. गुबिंदर सिंह, निदेशक, डेरा बस्सी कैंपस (पंजाब), एलएम थापर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और टीआईईटी, ने कहा एलएमटीएसएम में हम भविष्य के नेताओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।