एचडीएफसी बैंक ने गिफ्ट सिटी से पहला गोल्ड फॉरवर्ड डील किया
Dec 24 2024
ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक गिफ्ट सिटी से गोल्ड फॉरवर्ड डील करने वाला पहला घरेलू बैंक बन गया है। यह डील एचडीएफसी बैंक गिफ्ट सिटी आईबीयू द्वारा. हिंदुस्तान प्लेटिनम प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई, जो एक वैश्विक रिफाइनर और उच्च शुद्धता वाले कीमती धातु उत्पादों और औद्योगिक सेवाओं का निर्माता है। नियामकों ने सोने की कीमत के जोखिम वाली ऑनशोर संस्थाओं को गिफ्ट सिटी के माध्यम से अपने जोखिम को कम करने में सक्षम बनाया है।
एचडीएफसी बैंक गिफ्ट सिटी बुलियन इकोसिस्टम के विकास का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध है। गिफ्ट सिटी में बैंक का आईबीयू भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) पर ट्रेडिंग और क्लियरिंग सदस्य के रूप में कार्य करता है। एचडीएफसी बैंक के अरूप रक्षित ने कहा हमें गिफ्ट सिटी से पहले गोल्ड फॉरवर्ड डील के सफल निष्पादन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









