एएनएम की हड़ताल के चलते एक बजे के बाद बच्चों को नहीं लगा टीका
Dec 23 2024
ग्वालियर। बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे तक काम करने के बाद एएनएम छुट्टी पर चली गई। इसके चलते टीकाकरण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया। इन दिनों बच्चों को टीका लगाए जाने का अभियान चल रहा है। एएनएम के आधे दिन काम करने के कारण दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। आसपास के इलाकों से बब्बों को टीका लगवाने पहुंचे लोगों को अस्पतालों से लौटा दिया गया। मंगलवार को सभी एएनएम सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगी। इससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं गड़बड़ाना तय है। आठ सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) सोमवार को आधे दिन के अवकाश पर रही। सुबह नौ बजे से एक बजे तक काम करने के बाद एएनएन छुटट्टी पर दली गई। लंबे समय से मांगों को लेकर परेशान एएनएन ने गत दिवस काली पट्टी बांधकर काम किया था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









