डॉक्टर को दिखाने गए युवक की बाइक गायब
Dec 23 2024
ग्वालियर। डॉक्टर को दिखाने गए एक युवक की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। वारदात को चोरों ने मात्र दस मिनट में अंजाम दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के सिविल अस्पताल परिसर की है। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। सत्यनारायण की टेकरी निवासी राजकुमार कुशवाह पुत्र फूलसिंह कुशवाह सिविल अस्पताल हजीरा में आया था। अस्पताल गेट पर उसने अपनी बाइक एमपी 07 एमएन 1366 को खड़ी कर अंदर चला गया था। करीब दस मिनट बाद जब वह वापस आया तो अस्पताल के गेट से उसकी बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली तो वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









