पति ने पत्नी को पीटा तो सालों ने जीजा को मारा

Dec 23 2024

ग्वालियर। मायके में रह रही पत्नी को लेने आए पति से जब विवाहिता ने जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज पति ने उसकी मारपीट कर दी। बहन की मारपीट होते देखकर भाई बचाने आए तो आरोपी ने उनकी भी मारपीट करना शुरूकर दिया। जबाव में सालों ने भी बहनोई की अच्छी खबर ले ली। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी निवासी मनीषा गोस्वामी का विवाह मालनपुर निवासी राजू गोस्वामी से हुआ है। कुछ दिनों से मनीषा मायके में रह रही है। राजू उसे लेने के लिए आया और उससे चलने को बोला तो मनीषा ने कुछ दिन बाद आने की बोला। इस पर राजू नाराज हो गया और मनीषा की मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए मनीषा के भाई नरेश और लालू आए तो राजू ने उनकी भी मारपीट कर दी। जबाव में लालू और नरेश भी उससे भिड गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।