युवक ने फांसी लगाई

Dec 23 2024

थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरुचि विहार कॉलोनी सरकारी मल्टी के पास रहने वाले 34 वर्षीय रवेन्द्र जाटव पुत्र रामप्रसाद जाटव एक दुकान पर काम करता है। वह दुकान पर नहीं गया था और दोपहर में वह जब कहीं पर नजर नहीं आया तो उसकी तलाश की। तभी पता चला कि उसने तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन पोर्सन में फांसी लगाकर जान दी है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूवना दी। सूचना मिलते ही पुलिस गौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है