नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Dec 23 2024
ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे, दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के मस्जिद वाली गली गोल पहाड़िया की है। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनकगंज थाना क्षेत्र के मस्जिद वाली गली गोल पहाड़िया निवासी बाइस वर्षीय आशमा कुरैशी पत्नी साहिद मुजीद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय बला जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतका का शव पीएम हाउस पहुंचा दिया है। बताया गया है कि मृतका साहिद मुजीद की दूसरी पत्नी थी और इससे पहले उसने महजबी से शादी की थी। अब पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









