कट्टा सहित दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर
Dec 23 2024
देहात के आंतरी थाना क्षेत्र में रेलवे पुल के पास किसी वारदात की नीयत से खड़े दो बदमाशों को कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने पकड़ा है। आंतरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी वारदात की नीयत से रेलवे पुल के पास खड़े है। मुखबिर की सूचना पर मोके पर पुलिस जब पहुंची तो बाइक से खड़े बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी से बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम दिलीप यादव व राकेश बाथम निवास कल्याणी बताए गए है। पुलिस ने बदमाशों से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित एक बाइक बरामद कर ली है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









