ज्वेलर्स की दुकान से महिला ले गयी चांदी के गहने, संदिग्ध महिला गिरफ्तार ग्वालियर

Dec 23 2024

मुरार थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में एक महिला ने घुसकर बातों बातों में चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। जब ज्वेलर्स को पता चला तो उसने तत्तकाल थाने को सूचना दी। पुलिस ने चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुरार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन ज्वेलर्स के नाम से लक्ष्मण अग्रवाल की सोने चांदी की दुकान है। एक महिला आई व चांदी के पायल देखने के बहाने मौका पाकर चांदी की करधनी, पायल लेकर गायब हो गयी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स की छानबीन के दोरान दुकान में चोरी करने वाली संदिग्ध एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है।