11 दिन पहले लविश की अफ्रीका में हुई मौत, आज ग्वालियर आएगा शव ग्वालियर

Dec 23 2024

अफ्रीका में नौकरी कर रहे ग्वालियर के 24 साल के लविश की अचानक मौत की खबर ने दाल बाजार के तिल्ली कारोबारी के परिवार को तोड़कर रख दिया। बेटे की मौत सूचना आई, लेकिन उसके शव को लाने की सरकारी प्रक्रिया में 11 दिन गुजर गए। अब जाकर लविश का शव अफ्रिका से भारत के लिए रवाना हो पाया है। अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए छटपटा रहे पूरे परिवार का हाल-बेहाल है। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम लविश का शव दिल्ली पहुंचेगा और फिर उसे ग्वालियर लाया जाएगा। परिवार ने मंगलवार को लविश के अंतिम संस्कार की सूचना भी अपने रिश्तेदारों को दे दी है। गौरतलब है कि हरिशंकर पुरम निवासी पंकज गुप्ता का 24 वर्षीय बेटा लविश गुप्ता साउथ अफ्रीका के गुहाना शहर में रहकर जॉब करता था। 11 दिन पहले उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर परिजनों का मिली थी। लविश गुप्ता इकलौता था, जो पढ़ाई के बाद पुश्तैनी कामकाज नहीं संभालते हुए साउथ अफ्रीका में जॉब करने गया था। अभी उसका विवाह भी नहीं हुआ था, जिससे परिवार वाले उसकी शादी के लिए योग्य लड़की तलाश रहे थे। इसी बीच उसकी असामयिक मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। इकलौते बेटे के इस तरह से साथ छोड़ जाने से परिजनों