विकास पाल विद्युत अजाक्स के अध्यक्ष बने डबरा,ग्वालियर
Dec 23 2024
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मैं कार्यरत अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों की बैठक डबरा के दीदार कॉलोनी के संजीवनी मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अजाक्स फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव नरेंद्र चौधरी द्वारा की गई। बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी आशीष रायपुरिया द्वारा संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की आवश्यकता के बारे में उपस्थित कर्मचारियों को जानकारी दी। उपस्थित कर्मचारियों द्वारा डबरा डिवीज़न के अंतर्गत कर्मचारियों की समस्याओं राष्ट्रीय त्योहारों का भुगतान न होने, सब स्टेशनों पर पर्याप्त सुबिधाओं के न होने,साप्ताहिक अवकाश के दिन काम कराये जाने,राष्ट्रीय त्योहारों का भुगतान न होने, परीक्षण सहायकों से पद के अनुरूप काम लिए जाने,गृह भत्ता बढ़ाये जाने आदि मुद्दों और कंपनी द्वारा कर्मचारियों की कमी को देखते हुए की जा रही भर्ती पर विचार विमर्श किया गया। कंपनी द्वारा की जा रही भर्ती विज्ञापन में बैकलॉग के पद विज्ञापित नहीं किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कंपनी से बैकलॉग के पद घोषित कर भरने की कार्यवाही करने का तय किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने श्री अनिल कुमार कोरी ( अध्यक्ष डबरा) के मुगावली ट्रांसफर हो जाने पर विकास पाल को अध्यक्ष डबरा शाखा बनाये जाने का प्रस्ताव रखा अन्य किसी का नाम अध्यक्ष पद हेतु न आने पर विकास पाल को सर्वसंमति से डबरा शाखा का अध्यक्ष घोषित किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों द्वारा विकास पाल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह पालिया, पूर्णानंद जाटव, वीरेंद्र दीपांकर जिला अध्यक्ष ग्वालियर,रवि कांत परिहार, भजन लाल कुंजाम, शरद कुमार नर्रे, मनोज बाथम, हरि ओम कुशवाह, राजेश साकेत, जितेंद्र बाथम, देव लाल जाटव, भीका राम जाटव, उदय भान जाटव, राजा भैया, प्रह्लाद कुशवाह, आदि उपस्थित रहे।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









