प्रबंधन सिद्धांतों पर कार्यशाला का सफल आयोजन ग्वालियर

Dec 23 2024

युवाओं को प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को सिखाने के उद्देश्य से, गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में एमआईटीएस कॉलेज की डॉ. नम्रता गुप्ता उपस्थित रहीं। डॉ. नम्रता गुप्ता ने युवाओं से चर्चा में प्रबंधन के सिद्धांतों के व्यावहारिक उपयोग और आज की पेशेवर दुनिया में उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ समस्या समाधान, टीम प्रबंधन और प्रभावी निर्णय लेने जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को केस स्टडीज और इंटरएक्टिव सत्र के माध्यम से प्रबंधन कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. गुप्ता ने कहा, "प्रबंधन के सिद्धांत न केवल पेशेवर जीवन को आसान बनाते हैं, बल्कि व्यक्तिगत विकास में भी सहायक होते हैं।" गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने कहा, "हमारा उद्देश्य युवाओं को प्रबंधन के उन कौशलों से लैस करना है जो उन्हें उनके करियर और जीवन में सफल बनाएंगे। डॉ. नम्रता गुप्ता जैसी विशेषज्ञ का मार्गदर्शन इस कार्यशाला को और भी प्रभावी बनाता है। कार्यक्रम संयोजन ऊर्जा सराहिया एवं आदर्श राजावत ने एवं आभार जयेश श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर संस्था के हिमेश शर्मा,गौरव सोनी , राजा रमन राठौड़, अंशिका शर्मा, शुभम मलिक,पंकज नामदेव उपस्थित रहे