द्वितीय निःशुल्क विधिक शिविर का हुआ आयोजन

Dec 22 2024

ग्वालियर -रविवार को नया बाजार स्थित महर्षि बाल्मीकि पार्क टापू मोहल्ले में स्व. पीएन केलकर एडवोकेट राष्ट्रीय विधिक सहायता केन्द्र की ओर से आयोजित निःशुल्क विधिक शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों के नल का बिल, बिजली का बिल, चैंको से संबंधित विवाद, हाउस टैक्स, नामांतरण, आपराधिक विधि संबंधित विवाद आदि का समाधान निःशुल्क समाधान​ वहां मौजूद अधिवक्ताओं द्वारा नि:शुल्क रूप से किया गया। वहीं शिविर संयोजक एडवोकेट विवेक भार्गव ने कहा कि उनका सपना है कि कानूनी जटिलता में फंसे हर जरूरतमंद को शिविर के माध्यम से कानूनी सहायता मिल सके और ऐसे नि:शुल्क विधिक शिविर का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, स्व. पी एन केलकर एडवोकेट, स्व. एडवोकेट श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में उपस्थित अतिथियों का संस्थान द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय विधिक शोध संस्थान की ओर से विधि के क्षेत्र में कार्य कर रहे एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, एडवोकेट प्रियंका चव्हाण, एडवोकेट अफजल मुंशी सहित अन्य अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। शिविर में एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, अंजली बत्रा, प्रिया तोमर, महेश गोयल, प्रमोद पचौरी, विनोद पवैया, चैन सिंह राजपूत, बृजेश गोयल, अवनीश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सिमरौदिया, मोहित सक्सैना, मनीष आर्य, सूरज खरे, साबिर खान आदि मौजूद रहे।