16वां किरार सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को होगा
Dec 22 2024
ग्वालियर - किरार सामूहिक विवाह सम्मेलन की आवश्यक बैठक समिति के कार्यालय मुरार में आयोजित की गई ।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को 16वाँ किरार सामूहिक विवाह सम्मेलन अखिल भारतीय कार क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में मुरार ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। बैठक प्रचार प्रसार को लेकर निर्णय लिए गए की सम्मेलन पर्चे छपवाकर गांव गांव जाकर प्रचार किया जाए। जिससे इस बार अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह सम्मेलन में कराया जा सके। बैठक में समिति केअध्यक्ष मोती सिंह किरार, सचिव नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील राजपूत, संभागीय अध्यक्ष रूप सिंह राजपूत, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह किरार, हाकिम सिंह दादा, टीकाराम सिंह किरार, जितेंद्र यादव, रामेश्वर राजपूत ,दिनेश किरार जमीदार सिंह किरार, भूप सिंह पटवारी, भूपेंद्र सिंह किरार, सोनू किरार आदि स्वजातीय समाज बंधु उपस्थित है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









