मंत्री राजपूत ने ऊर्जा मंत्री के निवास पर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

Dec 22 2024

ग्वालियर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने न्यू कॉलोनी कांच मिल हजीरा स्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुंचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता देवेंद्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर भी उनके साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान गोविंद राजपूत ने कहा कि मैंने देवेंद्र तोमर के साथ 25 साल से राजनीतिक व पारिवारिक संबंध रहे हैं और उनका जाना मेरे लिए काफी पीड़ादायक है। ऊर्जा मंत्री तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर का 8 दिसंबर की रात भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था