धमकाकर सस्ते में जमीन नाम करवाने से आहत महिला ने किया सुसाइड
Dec 22 2024
डरा-धमकाकर सस्ते में जमीन नाम करवा लेने से आहत महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसका शव उक्त दबंग के घर के सामने स्थित पेड़ से लटकता मिला है। घटना भितरवार थाना इलाके की है। जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल पहुंचाने के उपरांत मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है। भितरवार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम केरूआ निवासी अंगूरी शाक्य (55 वर्ष) रविवार सुबह गांव में ही रहने वाले हमीरा परिहार के सामने लगे पेड़ पर फंदे से झूलती हुई मृत अवस्था में मिली है। ग्रामीणों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी, तो उन्होंने परिजन व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही भितरवार टीआई अतुल सोलंकी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने शव को उतरवाकर पीएम के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। बताया गया है कि गांव में रहने वाले दबंग हमीरा शाक्य द्वारा अंगूरी को डरा- धमकाकर काफी सस्ते में उसकी जमीन अपने नाम करवा ली थी। जिससे महिला काफी तनाव में थी, जो लगभग एक वर्ष गुहार लगा रही थी। जब हर जगह भटकने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो अंततः उसने उक्त दबंग के घर के सामने ही पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस द्वारा फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









