45 बसों से निकलवाए प्रेशर हॉर्न, सात के काटे चालान

Dec 21 2024

ग्वालियर बसों में लगे प्रेशर हॉर्न से आमजन को होने वाली परेशानी से निजात दिलवाने के मकसद से ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहरभर में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें 45 बसों में लगे प्रेशर हॉर्न हटवाने के साथ ही सात के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एसपी धर्मवीर सिंह एवं एएसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशानुसार ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में झांसी रोड, कंपू व मेला के यातायात थाना प्रभारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पॉइंट लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 45 बसों में लगे प्रेशर हॉर्न हटवाने के साथ ही सात के चालान बनाए गए। वहीं अन्य चालकों को हिदायत दी गई कि वह बसों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। एसपी ने बताया कि बसों में लगे प्रेशर हॉर्न के खिलाफ शुरू किया गया यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्रवाई में झांसी रोड यातायात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर, कंपू यातायात प्रभारी सुनील सिकरवार व गोले का मंदिर यातायात प्रभारी राधावल्लभ गुर्जर सहित यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित रहे।