पड़ोसी युवक ने विवाहित महिला से जंगल में किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
Dec 21 2024
ग्वालियर 34 वर्षीय विवाहिता को पड़ोस में रहने वाला युवक बहाने से जंगल में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप कर डाला। घटना गिरवाई थाना इलाके की है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरवाई थाने में छोटे बाबा की पहाड़िया निवासी 34 वर्षीय महिला ने शिकायत की है, कि उसके घर के पास ही अनिल प्रजापति रहता है। जिससे उनके परिवार के अच्छे संबंध होने से अक्सर वह उसके घर पर आता- जाता रहता है। बीती 16 दिसंबर की दोपहर दो बजे के लगभग अनिल उसके घर पहुंचा और घूमकर आने के बहाने उसे पास में ही स्थित बड़े बाबा के मंदिर के समीप जंगल में ले गया। जहां उसने जबरन उसके साथ रेप कर डाला। महिला ने जब उसका विरोध किया, तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे घबराकर महिला चुपचाप उसकी हरकत सहती रही। जिसने घर पहुंचकर भी किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी फिर उस पर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जिससे महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बता दी। जिसके बाद बीते रोज वह उसे लेकर थाने पहुंचे। गिरवाई टीआई सुरेंद्रनाथ सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रात में ही घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









