पड़ाव पुल से कूदकर अज्ञात युवक ने किया सुसाइड
Dec 21 2024
ग्वालियर पुराने पड़ाव पुल से रेलवे ट्रैक पर कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसे कूदता देख वहां से निकल रहे राहगीर भौंचक्का रह गए। जिनसे घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जो फिलहाल कूदने वाले युवक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग पुराने पड़ाव पुल से निकलने वाले लोग उस वक्त ठिठक गए, जब उन्होंने एक युवक को पुल पर से कूदते देखा। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक युवक रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा चुका था। जिसकी नीचे गिरने के बाद कुछ देर में ही तड़पते हुए मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पड़ाव टीआई आलोक परिहार ने बताया कि फिलहाल आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि युवक द्वारा आत्महत्या की गई है, अथवा गिरने के कारण उसकी मौत हुई है, यह भी विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









