आशकारण अटल को "अटल सम्मान" दिए जाने पर साहित्यकारों का विरोध

Dec 21 2024

ग्वालियर। गत दिवस ग्वालियर जिले की अनेक साहित्यिक संस्थाओं के साहित्यकारों एवं प्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पहुंच कर,नगर निगम ग्वालियर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर स्थापित " अटल सम्मान " विभिन्न मंचों पर उनकी शारीरिक अक्षमता, सामाजिक जीवन और व्यक्तिगत चरित्र पर अनर्गल टिप्पणी , उपहास करने वाले हास्य कवि आशकरण अटल को दिये जाने के निर्णय के विरोध में ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि के तौर पर मुरार एस डी एम श्री अशोक चौहान ने ज्ञापन लिया और उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन भी दिया।