अधिक उम्र में टीकाकरण द्वारा रोगों से बचाव पर कैंसर हॉस्पिटल में हुई सीएमई
Dec 21 2024
ग्वालियर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) ग्वालियर एवं कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में एडल्ट इम्यूनाइजेशन पर एक सीएमई का आयोजन श्री शीतला सहाय सभागृह में किया गया। सीएमई का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करके किया गया, जिसमें आईएमए के डॉ. बृजेश सिंघल, डॉ. स्नेहलता दुबे, कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव, डॉ. नवनीत अग्रवाल एवं डॉ. प्रतिभा गर्ग, डॉ. यशोधरा गौर, डॉ. चंद्रशेखर जायसवाल एवं डॉ. सागवरिया, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। एडल्ट इम्यूनाइजेशन के अन्तर्गत डॉ. नवनीत अग्रवाल ने लंबे समय से बीमार रोगियों में हर्पीज जोस्टर, न्यूमोकोकल एवं फ्लू वैक्सीन दिये जाने पर और डॉ. प्रतिभा गर्ग ने 15 वर्ष की आयु के पश्चात ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन* पर अपने-अपने व्याख्यान दिये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका दीवान ने किया और व्याख्याताओं ने श्रोताओं द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर दिए जिनके केन्द्र में मेडिकल कम्युनिटी को पहले जागरूक करने और बाद में कन्सल्टेसन के दौरान रोगियों को परामर्श दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रिवेंशन से हॉस्पिटल एवं डॉक्टर्स पर पड़ने वाले भार के कम होने में मदद और बीमारी पर होने वाले खर्च में भी कटौती होगी कार्यक्रम का समापन आभार प्रकट करते हुए किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल सप्रा, डॉ. अशोक बांगा, डॉ. मनमोहन कौर, डॉ. ए. एस. भल्ला, डॉ. सुखदेव मखीजा डॉ. जे. सी. गर्ग, डॉ. श्रीमती सूद, डॉ. आर. बी. गोयल एवं डॉ. एस. सी. गोयल आदि अतिथि शामिल हुए एवं कैंसर हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठ चिकित्सक एवं कन्सल्टेंट भी उपस्थितसंपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









