समाजसेवी राजेश जैन नहीं रहे
Dec 21 2024
ग्वालियर। अ.भा. दिगम्बर जैन धर्मशाला कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं नगर के समाजसेवी राजेश जैन का हदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके अल्पायु में असमय बिछोह से जैन समाज सहित सम्पूर्ण धार्मिक जगत गहन शोक में डूब गया है। उन्हें विगत दिवस हदयाघात के बाद स्थानीय अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान ही अंतिम सांस लेकर वे परम ब्रह्म में विलीन हो गए। ग्वालियर जैन समाज के मीडिया प्रभारी ललित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश जैन विगत कई दशकों से नगर में विभिन्न धार्मिक व सामांजिक गतिविधियों से सक्रियतापूर्वक जुड़े हुए थे। वे अपने पीछे दो बेटी, एक बेटे सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। उनकी अंतिम यात्रा उपनगर ग्वालियर स्थित निवास कोटावाला मौहल्ला से प्रारंभ हुई। चार शहर का नाका स्थित मुक्तिधाम पर शहरवासियों ने नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने उनके असामयिक निधन को शहर व समाज की अपूर्णीय क्षति निरूपित करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









