महापौर ने लगाए डिवाइडर पर पौधे

Dec 18 2024

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड पर हरियाली बढ़ाने के लिए बुधवार की सुबह महापौर ने डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य तथा समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद अंकित कट्टल, सुरेन्द्र साहू, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य, पार्क विभाग के प्रभारी अंकित परिहार सहित अन्य उपस्थित रहे।