मुख्यमंत्री यादव ने देवेन्द तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Dec 18 2024

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के न्यू कॉलोनी कांचमिल हजीरा स्थित निवास पर पहुंचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा- सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सहित शोक संतृप्त परिवार को - सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।