नहीं रहे साहित्यकार आजाद रामपुरी, कई पुस्तकों का किया था लेखन
Dec 18 2024
ग्वालियर। वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और माध्यभारत हिंदी साहित्य सभा के पूर्व साहित्य मंत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा के पिता आजाद रामपुरी का बुधवार को निधन हो गया। 80 वर्षीय आजाद रामपुरी कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे बीमारी के कारण वे अस्पताल में भरती थे। जहां बुधवार प्रात: 6 बजे उनका निधन हुआ।
आजाद रामपुरी ग्वालियर के एजी ऑफिस से सेवानिवृत थे और अपने सहज सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध पुस्तकों का लेखन किया था इनमे मंथन, मान न मान मैं तेरा मेहमान, गीता चौपाई, किस डगर पर चला बटोही आदि प्रमुख हैं। वे देश की कई साहित्यिक संस्थानों से जुड़े हुए थे।
वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास अलकापुरी से मुरार मुक्तिधाम पहुंची जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









