छात्रों ने पुस्तकालय का भ्रमणकर जाना किताबों का जीवन में महत्व

Dec 18 2024

ग्वालियर। ज्ञान यात्रा आपकी लाइब्रेरी आपकी शिक्षा अभियान के अंतर्गत एएमआइ शिशु मंदिर के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। पुस्तकालय का जीवन में क्या महत्व है, इसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है और पुस्तकालय में किताबें किस प्रकार रखना चाहिए, इन सभी की जुड़ी जानकारी स्टूडेंट्स को देने के लिए केंद्रीय पुस्तकालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इस योजना के अंतर्गत पुस्तकालय में अभी तक एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले चुके हैं। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय ग्रंथपोल राकेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर परं पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, शिवम शर्मा, आकाश पाल, कमल चमडिय़ा मौजूद रहे।