ग्राहक जागरण पखवाड़े का शुभारम्भ किया

Dec 18 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के ग्राहक जागरण पखवाड़े का आरंभ जेसी मिल कन्या महाविद्यालय बिरला नगर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्याम सिंह तोमर द्वारा भ्रामक विज्ञापन के ऊपर अपना उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ विजय गंभीर द्वारा संगठन की रीति नीति और किस प्रकार से संगठन ग्राहकों के मध्य जाकर जागरण का कार्य करता है और किस प्रकार से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में जाकर चाहे वह विश्वविद्यालय हों, विद्यालय हों, कोचिंग संस्थानों एवं आम जनमानस के मध्य जागरण के कार्यक्रम किये जाते हैं इस बारे में सभी छात्रों को बताया।
डॉ विजय गंभीर द्वारा बताया गया कि किस प्रकार खाद्य विभाग सिर्फ 10 के शुल्क पर खाद्य सामग्री की जांच करता है और तत्काल मिलावट की जानकारी उपभोक्ता को हाथों हाथ बताता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव द्वारा साइबर फ्रॉड से किस प्रकार बचा जा सकता है और किस प्रकार ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमें क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए और सही वेबसाइट का चयन कैसे करें यह भी बताया।
कार्यक्रम में सुनील श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, डॉ रंजना सिंह, डॉ रमाकांत सिंघल, डॉ गीता अवस्थी, डॉ आदित्य डालमिया, डॉ निशा जैन, डॉ साधना यादव, डॉ सीमा भार्गव, डॉ सुनीता तोमर, डॉ प्रीति बरुआ, डॉ अवधेश सिंह राठौड़, श्रीमती अंजलि पाठक, श्रीमती शिखा चतुर्वेदी, कुमारी वारुणी गौर एवं 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहे। इसी दौरान महाविद्यालय के कुछ शिक्षकों और स्टॉफ द्वारा सदस्य्ता भी ग्रहण की गई।