नेत्र शिविर में 100 मरीजों ने कराया परीक्षण
Dec 18 2024
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला एवं स्वास्थ्य मंत्री संदीप वैश्य ने बताया कि सनातन धर्म मंडल एवं समर्पण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन चक्रधर सभागार में हुआ।
जिसमें नेत्र चिकित्सक डॉ. थॉमस एवं डॉ. मोनिका यादव की टीम ने लगभग 100 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें 15 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन समर्पण आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, नारायण बृजवासी, मनोज सांघी, आशीष जैन, मनीष गोयल समीर अग्रवालं आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









